इन फूड्स को गलती से न करें माइक्रोवेव में गर्म


By Prakhar Pandey27, Jul 2023 01:12 PMnaidunia.com

माइक्रोवेव

माइक्रोवेव का प्रयोग वैसे तो खाना गर्म करने और पकाने के लिए किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन फूड्स को आपको गलती से भी माइक्रोवेव में नहीं गर्म करना चाहिए।

सावधानी

माइक्रोवेव ने किचन में सुविधा को और बढ़ा दिया है। लेकिन इसका प्रयोग करते समय कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। साथ ही खाना पकाते या गर्म करते हुए सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

सॉस

टोमैटो सॉस को माइक्रोवेव में गर्म करना खतरे से खाली नहीं होता है। इसके उबाल से करंट लगने का खतरा तो होता ही हैं, साथ ही इसमें भाप बनता है और अधिक होने पर माइक्रोवेव फट भी सकता है।

मिर्च

मिर्च को माइक्रोवेव के अंदर गर्म करना भी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से इसके अंदर अत्याधिक भाप बनता है जिससे माइक्रोवेव के दरवाजे के खुलने का खतरा होता है।

पानी

माइक्रोवेव में पानी तेजी से गर्म तो होता है। लेकिन इस दौरान उसमें कोई बुलबुला नहीं उठता हैं जिससे छलकने का खतरा बना रहता है। ऐसे में खतरनाक दुर्घटनाएं भी हो सकती है।

अंडा

कच्चा अंडा या उबला हुआ बिना छिला अंडा माइक्रोवेव में उबालने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से विस्फोट भी हो सकता है।

तली हुई चीजें

माइक्रोवेव में तली हुई चीजें जैसे समोसा, फ्रेंच फ्राइज, कुरकुरे मोमोज, समेत अन्य कुरकुरी चीजों का गर्म न करें। ऐसा करने से इनका कुरकुरापन खत्म हो जाएगा और इनका टेस्ट भी खराब हो सकता है।

न करें ये काम

प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों में कभी भी माइक्रोवेव के अंदर खाना न रखें। ऐसा करने से खाना निकालते वक्त आपका हाथ भी जल सकता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

थायरॉइड के मरीज न खाएं ये चीजें, होगा नुकसान