गर्मियों में कई लोगों के चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं। यह न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि कई बार इनमें दर्द भी होता है।
अगर आप भी गर्मियों में निकलने वाले छोटे दानों से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको आज ही खाना बंद कर देना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में ज्यादा तला-भुना और ऑयली फूड खाने से चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। इसलिए समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज़ जैसी चीजों का सेवन कम करें।
मिठाई, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और केक जैसी चीजों में हाई शुगर की मात्रा होती है। ये ब्लड शुगर और इंसुलिन को बढ़ाकर स्किन की समस्या बढ़ा सकती हैं।
पिज्जा, बर्गर, मोमोज जैसी चीजें स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ये शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाकर स्किन प्रॉब्लम पैदा करते हैं।
ब्रेड में इंसुलिन रेसिस्टेंस पाया जाता है, जो ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इसलिए इसके सेवन से परहेज करें।
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे चीज़, पनीर, आइसक्रीम से भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इनमें मौजूद हार्मोन स्किन पर पिंपल्स की समस्या को जन्म दे सकते हैं।
चेहरे पर निकल रहे दानों से हैं परेशान? आज ही खाना बंद करें ये चीजें। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com