कफ को बढ़ाते हैं ये फूड्स, आज ही बना लें दूरी


By Sahil16, Dec 2023 01:31 PMnaidunia.com

कफ का बनना

शरीर में कफ या बलगम का ज्यादा बनना कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आपको कुछ फूड्स को नहीं खाना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट

दूध, पनीर, छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट को खाने से परहेज करें। दरअसल, दूध से तैयार चीजें गले में ज्यादा बलगम बनता है और आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

ये फल न खाएं

जिन भी लोगों को ज्यादा बलगम बनने की शिकायत होती है उन्हें कुछ फल खाने से परहेज करना चाहिए। खासकर केला, अंगूर, संतरा और किसी भी खट्टे फल को न खाएं।

प्रोसेस्ड फूड

स्वास्थ्य के लिए हद से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाना भी सही नहीं है। इस तरह की चीजों को आप खाना बंद कर देंगे तो बलगम भी नहीं बनेगा।

चॉकलेट

खासकर बच्चों और लड़कियों को चॉकलेट खाना ज्यादा पसंद होता है। खैर, ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से भी बलगम बढ़ सकता है।

कॉफी

ज्यादातर लोगों को कॉफी पीना अच्छा लगता है। हालांकि, इसका सेवन करने से भी शरीर में बलगम यानी कफ बनने की परेशानी हो सकती है।

कोल्ड ड्रिंक

ठंड के दिनों में तो सभी को कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए। वहीं, जिन लोगों को ज्यादा बलगम बनने की शिकायत होती है वो तो गलती से भी इसे न पिएं।

प्रदूषण और धूल

फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी का सामना करने वाले लोगों की परेशानी प्रदूषण और धूल से भी बढ़ सकती है। इसकी वजह से बलगम भी ज्यादा बनता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन-D की दवाओं से दूर रहे ये लोग, किडनी होगी खराब