बैकपेन में आराम पाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स


By Prakhar Pandey05, Aug 2023 04:20 PMnaidunia.com

बैकपेन

बैकपेन में आराम पाने के लिए जरूरी हैं कि आप नियमित रूप से अपने खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। आइए जानते हैं 7 सुपरफूड्स के बारे में जिनके सेवन से आपको बैकपेन में आराम मिलेगा।

एवोकाडो

एवोकाडो को उसके गुणों के लिए जाना जाता है। इसका सेवन न सिर्फ पीठ के दर्द में आराम दिलाएगा बल्कि आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए भी ये काफी रहेगा।

ब्रोकली

ब्रोकली के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा इसके अंदर पाए जाने वाला एंटी-इंफ्लामेटरी गुण आपको बैकपेन में भी राहत दिलाएगा।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी के अंदर भी कई पोषक तत्व होते है। इसके अंदर मिलने वाला विटामिन A, विटामिन C और विटामिन K आपको तमाम ज्वाइंट पेन में आराम दिलाता है।

दूध

दूध के अंदर कैल्शियम समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। दूध के सेवन से आपकी शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इसके नियमित सेवन से बैकपेन में आराम मिलता है।

नट्स

नट्स के अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से बैकपेन में तो आराम मिलता ही है, साथ ही हड्डी से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी राहत मिलती है।

हर्बल टी

हर्बल टी आपको पीठ दर्द में आराम तो मिलता ही है। साथ ही नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते रहने से इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको कई अन्य फायदे भी दिलाएंगे।

केल

केल एक सुपरफूड है जिसके सेवन से आपकी रीड की हड्डी मजबूत होती है। केल के अंदर मिलने वाले पोषक तत्व अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ने के लिए भी शरीर को तैयार करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Web Series: शानदार वेब सीरीज देखने का है मूड, यूट्यूब का करें रुख