अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कीटो डाइट में कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते है कीटो डाइट में किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?
कीटो एक लो कार्ब, हाई फैट डाइट है। यह डाइट शरीर की ऊर्जा के लिए फैट का इस्तेमाल करते है। फैट से एनर्जी बनाने वाली इस डाइट में कुछ फलों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
अंगूर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर पाया जाता है। एक कप अंगूर खाने से शरीर में 26 ग्राम कार्ब्स आते है। कीटो डाइट के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए।
कीटो डाइट का सेवन कर रहे लोगों को आम का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते है।
केला एक एनर्जी बूस्टर फ्रूट है। इसमें चीनी और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते है। यदि आप कीटो डाइट के दौरान केला खाते है तो रिजल्ट नहीं मिलता है।
फलों में सेब को काफी गुणकारी माना जाता है। सेब भले ही एक हाइ फाइबर फूड है, लेकिन इसमें कार्ब्स और शुगर भी मिलती है। ऐसे में इसके सेवन से बचें।
कीटो डाइट पर है तो नींबू, ब्लैकबेरी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी और रसभरी का सेवन कर सकते है। इन फ्रूट्स का सेवन भी सही मात्रा में ही करें।
कीटो डाइट में आप केल, पत्ता गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, शिमला मिर्च, टमाटर आदि खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स आदि का भी आप सेवन कर सकते है।