एक फिट और स्वस्थ इंसान के शरीर में ऑक्सीजन का लेवल 95 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक होना सही माना जाता है।
बॉडी में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा होने पर खून सभी अंगों तक आसानी से पहुंच जाता है। बहुत सारी चीजें से हैं जिनसे ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया जा सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई में वृद्धि होती है।
कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी शरीर में आयरन के लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है।
यह नाइट्रेट और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है। इसे खाने से खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और आयरन के लेवल में भी बढ़ोतरी होती है।
यह नाइट्रेट और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है। इसे खाने से खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और आयरन के लेवल में भी बढ़ोतरी होती है।
पालक खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पालक में नाइट्रेट पाया जाता है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स संतरे में पाए जाते हैं। इसे खाने से रक्त वाहिकाओं की जकड़न कम होता है और ब्लड का फ्लो बढ़ता है।
ब्रोकली कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसे डाइट में शामिल करने से खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है।