प्लेटलेट्स कम होने पर क्या खाएं?


By Arbaaj06, Jul 2024 02:00 PMnaidunia.com

शरीर में प्लेटलेट्स काउंट गिरना काफी गंभीर माना जाता है। प्लेटलेट्स काउंट घटने से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है, जिसके कारण शरीर में कमजोरी महसूस होती है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगे, तो उस डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए ताकि तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ सके।

कीवी खाएं

शरीर में प्लेटलेट्स कम होने पर डाइट में कीवी को शामिल करना चाहिए। दरअसल, कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

मेथी का पानी

मेथी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए रोजाना मेथी का पानी पीना चाहिए। इसके लिए रात को 1 गिलास पानी में मेथी दाना भिगोकर रखें और सुबह पिएं।

अनार खाएं

अनार आयरन का बेहतर सोर्स होता है। अनार खाने से न केवल खून की कमी पूरी होती है बल्कि प्लेटलेट्स काउंट भी बढ़ता है।

खट्टे फल खाएं

शरीर में प्लेटलेट्स कम होने पर डाइट में खट्टे फलों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि खट्टे फलों में विटामिन-सी पाया जाता है।

मुनक्का खाएं

प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए रोजाना कम से कम 1 मुट्ठी मुनक्का खाना चाहिए। मुनक्का खाने से प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर बैठे फिट रहने के आसान तरीके