हार्ट अटैक से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें चीजें


By Arbaaj12, Nov 2023 03:06 PMnaidunia.com

हार्ट अटैक

इन दिनों लोगों में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती जा रही हैं। हार्ट अटैक एक बेहद ही गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से जान तक जाने का खतरा होता है।

डाइट प्लान

हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। कुछ चीजों के सेवन से हार्ट अटैक से बचाव किया जा सकता है।

पत्तेदार सब्जियां

अगर आप हार्ट अटैक से बचना चाहते है, तो डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। पत्तेदार सब्जियां इस समस्या से कुछ हद तक बचाव करती है।

अखरोट खाएं

अखरोट के सेवन से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है, क्योंकि अखरोट में फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

डार्क चॉकलेट

हार्ट के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन फायदेमंद होता है। इसको खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

खट्टे फल

हार्ट से जुड़ी बीमारियों के लिए खट्टे फल गुणकारी होते हैं। इनको खाने से हार्ट हेल्दी और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।

टमाटर का सेवन

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए टमाटर को डाइट में शामिल करें। टमाटर का सेवन हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है।

सेब खाएं

हार्ट अटैक से बचाने के लिए आप डेली डाइट में सेब को शामिल कर सकते है। रोजाना एक सेब सुबह खाएं।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोशल मीडिया पर न करें ये हरकतें, रिश्ते में बढ़ेंगी दूरियां