पैर के तलवों की बनावट बताती है आपकी किस्मत व स्वभाव


By Anil Tomar29, May 2023 01:23 PMnaidunia.com

तलवे नरम है तो आप भाग्यशाली

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के तलवे दिखने में नरम होते हैं और इसमें कम रेखाएं दिखती हैं वो ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर लक्ष्मी की कृपा ज्यादा होती है।

तिरछी रेखाएं यानि समस्याएं

जिन लोगों के तलवे में तिरछी रेखाएं होती हैं और अस्त व्यस्त नजर आती हैं उनके जीवन में समस्याएं ज्यादा होती हैं।

तलवे सपाट यानि खुले विचारों वाले

जिन लोगों के तलवे सपाट होते हैं वो मेहनती होते हैं और विचारों से खुले होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की हमेशा मदद करते हैं इसलिए लोगों के बीच में प्रसिद्धि पाते हैं।

शंख चक्र है तो प्रसिद्ध पाएंगे

यदि पैर के तलवे में चक्र, कमल के फूल या शंख नजर आए तो आप जीवन में बहुत ज्यादा प्रसिद्धि पाएंगे और कुछ बड़े स्थानों में कार्यरत होंगे।

नैरो हील्स हैं यानि दूसरों पर निर्भर

नैरो हील्स का मतलब है कि आपको ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है और आप कई बातों के लिए दूसरों पर निर्भर हैं।

तिरछी रेखाएं यानि निर्णय लेने में देरी

पैरों के तलवे की रेखाएं यदि तिरछी हैं तो ये आपके अनिर्णय को दर्शाती हैं। ऐसे लोग किसी भी बात के लिए दृढ़ नहीं हो पाते हैं और अपने निर्णय लेने में देरी करते हैं।

शनि देव की पूजा करते समय न करें ये गलतियां