भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार की रात को उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। चलिए जानते हैं डॉ. मनमोहन सिंह के 10 ऐसे विचारों को जिससे हर कोई सिख ले सकता है-
सरकार का आदर्श वाक्य एकता और धर्मनिरपेक्षता होगा, हम भारत में विभाजनकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं कर सकते- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
हमें सभ्यताओं के बीच बातचीत- की आवश्यकता है, हमें बहुसंस्कृतिवाद, विविधता के लिए सम्मान. सहिष्णुता,विविध आस्थाओं के लिए सम्मान की जरूरत है- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
राज्य के मामले में व्यक्ति को भावनाओं से पूर्ण तृप्त रहना चाहिए, लेकिन कई व्यक्ति कभी भी भावुक नहीं रह सकता- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि भारत ईश्वर द्वारा प्रदत्त अपार उद्यमशीलता कौशल वाला देश रहा है- डॉ. मनमोहन सिंह
हमारी दृष्टि केवल आर्थिक विकास की नहीं, बल्कि एक ऐसे विकास की है, जिससे आम आदमी का जीवन बेहतर हो- डॉ. मनमोहन सिंह
ऐतिहासिक रूप से पूंजीवाद एक बहुत बड़ी गतिशील शक्ति रही है वह बल के पीछे तकनीकी प्रगति, नवाचार, नए विचार, नई प्रौद्योगिकियां, नए उत्पाद और टीमों के प्रबंधन के लिए नए तरीके हैं- डॉ. मनमोहन सिंह
उन्होंने कहा था कि, मैं यह नहीं मानता कि मैं कमजोर प्रधानमंत्री हूं, मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या सांसद में विपक्ष की तुलना में ज्यादा दयालु होगा। राजनीतिक मजबूरियों में रहते हुए, मैंने सर्वश्रेष्ठ किया है- डॉ. मनमोहन सिंह
हारने वाले वो लोग हैं, जिसने अपने सपनों को छोड़ दिया है, जब तक आप प्रयास कर रहे हैं, आप अभी तक हारे नहीं हैं- डॉ. मनमोहन सिंह
हम सभी जानते हैं, कि आज पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद का केंद्र है। दुनिया को इस कड़वी सच्चाई को मानना होगा- डॉ. मनमोहन सिंह
हर प्रधानमंत्री भारत के लोगों का 24 घंटे सेवक होता है- डॉ. मनमोहन सिंह
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com