शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें। माना जाता है कि माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को व्रत जरूर करें। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से मां लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं।
मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए शुक्रवार के दिन कपूर जलाना भी शुभ होता है। इससे घर की नकारात्मकता का नाश होता है।
शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला से ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें। इसका 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शुक्रवार के दिन पानी में केसर मिलाकर नहाना भी उत्तम माना जाता है। ऐसा प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को करने से धन की समस्या दूर हो जाती है।
हिंदू धर्म में माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं, शुक्रवार को गाय को मीठी रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं।
सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े धारण करने से धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा सकता है।
शुक्रवार के दिन धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की पूज करें। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ