हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-अर्चना करते हैं।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
आज बात कर रहे हैं कि शुक्रवार के दिन किन उपायों के जरिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धन की देवी को सफेद रंग बेहद प्रिय होता है। इस वजह से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इनमें ‘ऊं शुम शुक्राय नमः’ या ‘ऊं हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं’ शामिल है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इनमें ‘ऊं शुम शुक्राय नमः’ या ‘ऊं हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं’ शामिल है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लाल बिंदी, चूड़ी और चुनरी सहित 16 श्रृंगार चढ़ाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा पाने में मदद मिलती है।
धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब का फूल अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
शास्त्रों में उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कलावे की बत्ती बनाकर दीपक जलाना चाहिए।