हिंदू धर्म में हल्दी का इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान भी किया जाता है। खासकर शुक्रवार के दिन हल्दी के उपायों को अपनाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा-अर्चना करने के बाद हल्दी का तिलक माथे पर लगाना बिल्कुल न भूलें।
एक मिट्टी के बर्तन में हल्दी और चावल को रख लें। इसके बाद घर के पास किसी मंदिर में दोनों चीजों को चढ़ाकर घर वापिस आ जाएं।
शुक्रवार को हल्दी के साथ दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन हल्दी से बना प्रसाद अर्पित करें। इससे घर के अंदर सुख-समृद्धि का वास होता है।
नहाने के दौरान पानी में चुटकी भर हल्दी डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मकता हावी नहीं होती है।
घर के मंदिर या पूजा स्थान पर हल्दी की गांठ को रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
शुक्रवार के दिन घर के मेन गेट पर हल्दी का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो हल्दी का उपयोग करके मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह भी बना सकते हैं।