धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर दिन किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं।
माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। शुक्रवार को कुछ आसान उपाय के जरिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना शुभ होता है। इस दिन पाठ करने से व्यक्ति को धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होती है।
माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाएं। इससे धन की देवी का आशीर्वाद पाने में मदद मिलती है।
देवी लक्ष्मी को फूल अति प्रिय है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी को 5 लाल फूल चढ़ाएं और इन्हें बाद में घर की तिजोरी में रख लें। इस उपाय की मदद से धन में बढ़ोतरी होगी।
जब आप शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते हैं तो केसर तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और आप काम पर फोकस कर पाएंगे।
शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त का पाठ करना भी अच्छा होता है। यदि आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो इसकी मदद से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुल जाएंगे।
मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए शुक्रवार के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को घर में मंदिर के सामने बैठकर कर सकते हैं।