2008 से लेकर अब तक: ये हैं IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी


By Ritesh Mishra22, Mar 2025 05:58 PMnaidunia.com

आज से आईपीएल 2025 शुरू हो चुका है। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको 2008 से लेकर 2025 तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

साल 2008 और 2009 का आईपीएल

साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 9.5 करोड़ में खरीदा थी। वहीं, साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केविन पीटरसन को 9.8 करोड़ में खरीदा था।

साल 2010 और 2011 का आईपीएल

साल 2010 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बॉन्ड को 4.8 करोड़ में खरीदा था। वहीं, 2011 में केकेआर ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

साल 2012 और 2013 का आईपीएल

चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को ₹12.8 करोड़ में खरीदा था। वहीं, 2013 में, मुंबई इंडियंस ने ग्लेन मैक्सवेल को ₹6.3 करोड़ में खरीदा।

साल 2014 और 2015 का आईपीएल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2014 में युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इसके अगले साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदा।

साल 2016 और 2017 का आईपीएल

साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

साल 2018 और 2019 का आईपीएल

2018 में राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को ₹12.5 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और किंग्स पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती को ₹8.4 करोड़ में खरीदा था।

साल 2020 और 2021 का आईपीएल

वर्ष 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस 15.5 करोड़ दिए थे। वहीं, 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को खेलने के लिए ₹16.25 करोड़ आदा किया था।

साल 2022 और 2023 का आईपीएल

2022 में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को ₹15.25 करोड़ में खरीदा। 2023 में पंजाब किंग्स ने सैम कुरेन को ₹18.5 करोड़ में खरीदा।

साल 2024 और 2025 का आईपीएल

साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को ₹24.75 करोड़ में खरीदा था। वहीं इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹27 करोड़ में ऋषभ पंत को खरीदा।

अब तक के इतिहास में ऋषभ पंत आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

IPL 2025 में चहल को मिल रही इतनी मोटी फीस