फिल्मों में इन हीरो के वायलेंस को फैंस ने खूब किया पसंद


By Prakhar Pandey13, Dec 2023 04:17 PMnaidunia.com

वायलेंस वायलेंस वायलेंस…..

फिल्म में वायलेंस को लेकर आजकल एक नई डिबेट शुरु हो गई। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें भीषण वायलेंस दिखाया गया है।

एनिमल

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल फिल्म का वायलेंस चर्चा का विषय बना हुआ है। मूवी में रणबीर को गडासी से अपने दुश्मनों पर वार करते हैं।

लियो

लोकेश कंगराज द्वारा निर्देशित लियो में थालापथी विजय को भी बेहद क्रूर वायलेंस करते दिखाया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त भी बतौर विलेन नजर आए है।

विक्रम

कमल हासन स्टारर विक्रम भी एलसीयू का हिस्सा है। इस फिल्म में कमल हासन व्रिकम के रोल में जबरदस्त हिंसा करते नजर आते है।

जेलर

जेलर फिल्म में रजनीकांत भी बेहद वायलेंट रोल में नजर आते हैं। मूवी में रजनीकांत अपने बेटे की मौत का बदला लेते हुए विलेन्स की बुरी तरह पिटाई करते है।

केजीएफ और केजीएफ 2

केजीएफ और केजीएफ 2 दोनों ही फिल्मों में गजब का वायलेंस दिखाया गया है। फिल्म में रॉकी अपने दुश्मनों को बेदर्दी से मारते नजर आता है।

गैंग्स ऑफ वॉसेपुर

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित गैंग्स ऑफ वॉसेपुर में भी जबरदस्त खून खराबा दिखाया गया है। इस फिल्म के दोनों पार्ट में धुआंधार लड़ाई दिखाई गई हैं।

पांच

2003 में बनी पांच भी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भी जबरदस्त वायलेंस दिखाया गया है। इस फिल्म ने कई अवार्ड्स जीते पर भारत में इसे बैन कर दिया गया।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बतौर महिला खलनायक, ये है मौनी के दमदार रोल्स