2023 ने बचा लिया इन सितारों का डूबता करियर?


By Prakhar Pandey20, Jan 2024 01:29 PMnaidunia.com

डूबता करियर

2023 ने कई सितारों का डूबता करियर बचाया है। आइए जानते है किन सितारों के लिए साल 2023 कमबैक के लिए रहा है?

शाहरुख खान

2023 पूरी तरीके से एसआरके के नाम रहा था। साल की शुरुआत पठान से हुई थी, फिर जवान और डंकी ने भी सिनेमाघरों में डंका बजा दिया था।

सनी देओल

सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 की सबसे दमदार वापसी की थी। सनी की गदर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना की फिल्में भी लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही थी। एक्टर की ड्रीम गर्ल 2 भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम के लिए भी साल 2023 काफी शानदार रहा था। पठान में बतौर विलेन के किरदार से उन्होंने जोरदार वापसी की थी।

सलमान खान

सलमान की टाइगर 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर करीब 300 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने भी सलमान को दोबारा लोगों के बीच पॉपुलर कर दिया।

प्रभास

प्रभास की आदिपुरुष 2023 की बड़ी डिजास्टर फिल्मों में गिनी जाती है। हालांकि, सालार ने फिर एक बार उनका बॉक्स ऑफिस कमबैक करा दिया।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह भी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे थे। रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ हद तक के लिए उनके करियर की संजीवनी साबित होगी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्लाइमैक्स से पहले बदल जाती है इन फिल्मों की स्टोरी