शरीर में यूरिक एसिड तब हाई होता है जब प्यूरीन की मात्रा अधिक हो जाती है। हाई यूरिक एसिड होने से जोड़ों में दर्द बढ़ता है।
यूरिक एसिड की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है, जिसको खानपान के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि हाई यूरिक एसिड लाइलाज बीमारी है।
शरीर में यूरिक एसिड हाई होने पर आप केले का सेवन करें। दरअसल, केले में प्यूरीन की मात्रा बेहद ही कम होती है।
अगर आप यूरिक एसिड के मरीज है, तो गर्मियों में जामुन का सेवन करें। जामुन खाने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा नहीं बढ़ती है।
कीवी पोषक तत्व से भरपूर फल है। इसको खाने से शरीर में यूरिक एसिड हाई नहीं होता है। कीवी का सेवन शरीर से गंदगी को भी साफ करता है।
गर्मी के मौसम में यूरिक एसिड के रोगी सेब का भी सेवन कर सकते है। सेब में फाइबर पाया जाता है, जोकि यूरिक एसिड में फायदेमंद होता है।
यूरिक एसिड के मरीज गर्मियों में इन फलों का सेवन करें, तो हाई यूरिक एसिड की समस्या से काफी हद तक बचे रहेंगे।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ