अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो गर्मियों में मिलनेवाले कुछ फलों से बहुत राहत मिल सकती है।
दरअसल गर्मियों में मिलने वाले कई फल ऐसे होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं।
अगर आपको जोड़ों में दर्द, ऑर्थो की कोई समस्या हो या इनका खतरा हो तो आपको चेरी का सेवन करना चाहिए।
इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती है जिससे सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के सेल्स को रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। काले जामुन और फालसा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
इनके सेवन से शरीर में सूजन और पैरों के दर्द दूर होता है। इनमें मौजूद विटामिन ई आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।
चेरी, जामुन और फालसा में दर्द को कम करने वाले गुण होते हैं। इनका सही मात्रा में, उचित तरीके से सेवन करें।
चेरी और काले जामुन को विटामिन सी का भी शानदार स्रोत माना जाता है। इससे दूसरी बीमारियों से बचाव होता है।