इन फलों के छिलकों से पाएं चमकदार चेहरा


By Arbaaj15, May 2025 02:22 PMnaidunia.com

अगर आप फल खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, तो ऐसा न करें। फलों के छिलके आपके स्किन को चमकदार बना सकता है।

पपीते का छिलका

चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए पपीते के फल का छिलका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फल के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं।

पपीते का छिलका चेहरे पर कैसे लगाएं?

पपीते के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें। उसके बाद चेहरे पर कम से कम 10 मिनट लगाएं फिर पानी से चेहरा धोएं।

संतरे का छिलका

संतरा खाने के अलावा उसका छिलका चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे की स्किन के लिए इस फल का छिलका फायदेमंद होता है।

संतरे का छिलका चेहरे पर कैसे लगाएं?

संतरे का छिलका सुखाकर उसका पाउडर बनाएं। इस पाउडर में गुलाब जल और चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।

केले का छिलका

केले का छिलका भी चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इसके छिलके में पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, बी6 और विटामिन सी होता है।

केले का छिलका चेहरे पर कैसे लगाएं?

छिलके के अंदरूनी हिस्से पर चावल का आटा और शहद लगाएं फिर केले का छिलका चेहरे पर रगड़े। रगड़ने के 10 मिनट बाद चेहरा साफ करें।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिमाग को कमजोर कर देती हैं रोजाना की ये आदतें