अक्टूबर का महीना मनोरंजन से भरा हुआ है। सिनेमा लवर्स को इस महीने में कई नई फिल्मों को देखने का मौका मिला है। आइए जानते है इन फिल्मों का क्या हाल हैं।
शनिवार को भारत- पाक मैच की वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर दिखा था, लेकिन रविवार का दिन फिल्मों के लिए शानदार रहा हैं।
शाहरुख की फिल्म को रिलीज हुए 39 दिन हो चुके है, लेकिन फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के कलेक्शन में उछाल आता जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जवान ने रविवार के दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 2.11 करोड़ का बिजनेस किया है, जोकि एक अच्छी कमाई है।
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के बाद अब मिशन रानीगंज अच्छा कलेक्शन करती नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म का शुरुआती बिजनेस ठीक नही रहा था।
मिशन रानीगंज की कमाई में पहले के मुकाबले में अब उछाल देखा जा रहा है। फिल्म ने रविवार के दिन 2.79 करोड़ का कलेक्शन किया है।
वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म लोगों को सिनेमाघरों में काफी अच्छी लग रही है।
फुकरे 3 अब तेजी से 100 करोड़ की ओर पहुंच रही है। फिल्म ने रविवार को 2.26 करोड़ का बिजनेस किया है और इस तरह फुकरे 3 का घरेलू कलेक्शन 90.6 करोड़ का हो गया है।