Gaj-Mahalaxmi Yog in Newyear: गजलक्ष्मी और महालक्ष्मी योग से चमकेगी किश्मत
By Anil Tomar2022-12-29, 22:21 ISTnaidunia.com
मेष राशि
गुरु 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेगे तो गजलक्ष्मी राजयोग बनेग। मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ होगा और कैरियर में पदोन्नति मिलेगी।
मिथुन राशि
हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ होगा। गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों को धन-सुख में वृद्धि पहुंचाएगा। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
धनु राशि
नए साल में गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि के लोगों को अचानक धन लाभ मिलेगा। कारोबार में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है।
कर्क राशि
आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में बनेगा। जिससे आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि
महालक्ष्मी राजयोग कन्या राशि के जातकों को आर्थिक और वैवाहिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम स्थान में बनेगा।
कुंभ राशि
आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।
New Year 2023: एल्कॉहल के साथ मिक्सिंग खतरनाक, जानें इसके नुकसान