आज के बाद गजकेसरी योग से 3 राशि वाले मचाएंगे धूम


By Shivansh Shekhar30, Jul 2024 01:30 PMnaidunia.com

चंद्रमा का संचार

आज चंद्रमा का संचार वृषभ राशि में होने जा रहा है। सावन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि भी है। ऐसे में आज के दिन का महत्व काफी ज्यादा होने वाला है।

शुभ योग का निर्माण

आज दिन चंद्रमा गुरु की युति से गजकेसरी योग, ब्रह्म योग, रवि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज भगवान गणेश की पूजा का महत्व अधिक है।

हनुमान की पूजा

इस दिन हनुमान की पूजा का महत्व भी काफी ज्यादा होता है। इस दिन शिव की पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से वो प्रसन्न होते हैं और विशेष कृपा करते हैं। इसी के साथ कुछ राशियों का लाभ भी हो सकता है।

सिंह राशि के जातक

30 जुलाई यानी आज मंगलवार के बाद सिंह राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृष राशि के जातक

वृष राशि वालों को भगवान शिव जी और हनुमान की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

धनु राशि के जातक

धनु राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किचन में इन 2 चीजों के खत्म होते ही रूठ जाएगी किस्मत