2023 में फ्लॉप हुई इन बड़े सितारों की फिल्में


By Prakhar Pandey01, Nov 2023 11:53 AMnaidunia.com

फिल्मों का साल

साल 2023 वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित हुआ है। लोगों ने जहां अच्छी फिल्मों को पलकों पर बैठाया है, वही पसंद न आने पर फिल्मों को अर्श से फर्श पर भी गिराया है। आइए जानते हैं साल 2023 की फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

आदिपुरुष

प्रभास स्टारर आदिपुरुष ने अपने शुरुआती 2-3 दिन में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। बाद में फिल्म इस तरह पिटी की, थियेटर से लोग गायब दिखने लगे। मूवी को कलेक्शन में घाटे के साथ कंटेंट के लिए भी विवाद झेलना पड़ा।

गणपत

टाइगर श्रॉफ स्टारर गणपत भी 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी अब तक इस साल की सुपर फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं।

तेजस

पिछले लंबे समय से कंगना रनौत की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। 27 अक्टूबर को रिलीज हुई तेजस भी बॉक्स ऑफिस पर रेंगती नजर आ रही हैं।

मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार स्टारर मिशन रानीगंज को क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया। लेकिन फिर भी थियेटर में लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास झंडे नहीं गाड़ पाई।

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी का जान भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई। इस फिल्म को भी 2023 की फ्लॉप फिल्मों में गिना जा रहा है। हालांकि, कलेक्शन के मामले में यह एक औसत फिल्म रही थी।

सेल्फी

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर सेल्फी एक फोटो ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म के लिए भी लोगों में कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला। 2023 में अक्षय की ये दूसरी फ्लॉप फिल्म थी।

गुमराह

आदित्य रॉय कपूर स्टारर गुमराह भी गुमनामी के अंधेरे में गुम रही है। आशिकी एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस से चंद हफ्तों में ही गायब हो गई। इस फिल्म के बारे में ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं चला।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉलीवुड vs साउथ, किस का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा?