गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें बप्पा को खुश, चमकेगी किस्मत


By Prakhar Pandey13, Sep 2023 11:58 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म

हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे गणेश चतुर्थी पर बप्पा को खुश करने के उपायों के बारे में।

त्योहार

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए।

रंग

गणेश जी की मूर्ति का रंग आप अपनी पसंद के हिसाब से ला सकते है। लेकिन गणपति बप्पा की सफेद या सिंदूरी लाल रंग की मूर्ति लाना बेहद शुभ माना जाता हैं।

उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है तो गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ और देसी घी मिलाकर गणपति जी को उसका भोग लगाएं।

गौ माता

गौ माता

गणेश जी को भोग लगाने के पश्चात देसी घी और गुड़ को गौ माता को खिला दें। इस उपाय को करने से बप्पा अति प्रसन्न होंगे और आपकी सभी अच्छी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

पीले रंग की मिठाई

लड़के की शादी में आ रहे विघ्न को दूर करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन पीले रंग की मिठाई को भगवान गणेश को अर्पित करें।

विघ्नहर्ता

विघ्नहर्ता को पीला रंग अति प्रिय होता है। इस उपाय को करने से जल्द ही लड़के की शादी का योग बनने लगता है। इसके अलावा आप बप्पा को मोदक भी चढ़ा सकते है।

समस्याओं से मुक्ति

जीवन में आएं दिन समस्याओं से घिरे रहने वाले लोगों को ‘ऊं गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा’ मंत्र की 21 माला जपनी चाहिए। ऐसा करने से बप्पा आपकी सभी समस्याएं दूर करते है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

काला धागा पहनने से चमक जाएगी किस्मत, इन दोषों से मिलती है मुक्ति