Ganesh Chaturthi पर न करें ये भूल, वरना हो जाएंगे कंगाल!


By Shivansh Shekhar19, Sep 2023 07:33 AMnaidunia.com

गणेश चतुर्थी की शुरुआत

गणेश चतुर्थी की शुरुआत होने जा रही है जो कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें कई सारी चीजों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

10 दिनों तक पूजा

इस अवसर पर गणपति बप्पा की पूजा 10 दिनों तक होती है जो काफी धूमधाम से मनाई जाती है। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।

आधी-अधूरी प्रतिमा

अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की प्रतिमा घर ला रहे हैं तो भूलकर भी आधी-अधूरी मूर्ति न लाएं। यह अशुभ माना जाता है।

तुलसी का प्रयोग

गणेश जी पर तुलसी नहीं चढ़ाया जाता है ऐसे में गलती से भी ये काम न करें। इसके साथ-साथ केतकी के फूल का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मुरझाए हुए फूल न चढ़ाएं

गणपति बप्पा का पूजन करते समय मुरझाए हुए फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए। यह करना शुभ नहीं माना जाता है और भगवान नाराज होते हैं।

मुरझाए हुए फूल न चढ़ाएं

गणपति बप्पा का पूजन करते समय मुरझाए हुए फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए। यह करना शुभ नहीं माना जाता है और भगवान नाराज होते हैं।

नॉनवेज से दूर रहें

अगर आप नॉनवेज के प्रेमी हैं तो गणपति पूजा के दौरान इसका सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कंगाली आ सकती है।

इस दिशा में रखें प्रतिमा

ईशान कोण यानी उत्तर दिशा में विधि विधान के साथ बप्पा की प्रतिमा स्थापित करें। इस दिशा को पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है।

साफ-सफाई का ध्यान

गणपति बप्पा की मूर्ति के आसपास साफ सफाई जरूर रखें। इसके अलावा चमड़े की चीजों को प्रतिमा के पास से दूर रख दें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बड़ी मुश्किलों से भी मिलेगा छुटकारा, बस पास रखनी होगी यह माला