गंगा दशहरा पर होगा चमत्‍कार, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा


By Ayushi Singh14, Jun 2024 11:22 AMnaidunia.com

गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 16 जून 2024 को मनाया जाएगा।

3 राशियों की चमकेगी किस्‍मत

100 साल बाद गंगा दशहरा पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस शुभ संयोग से 3 राशियों के जीवन में अच्‍छे दिन आएंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को होगा फायदा।

गंगा दशहरा पर शुभ संयोग

इस गंगा दशहरा पर अमृत योग, रवि योग, हस्त नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने वाले हैं। ये संयोग 3 राशियों के लिए शुभ माने जा रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के घर में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर- कारोबार में उन्नति प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आपको संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। साथ ही, व्यापार में मुनाफा हो सकता है, धन लाभ हो सकता है और नए लोगों से मुलाकात भी होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा।

गंगा दशहरा खास

इस बार गंगा दशहरा बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

गंगा दशहरा पर इन 3 राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस मूलांक के लोग बनते हैं समाजसेवी