गंगा दशहरा का पर्व साल 2025 में 5 जून गुरुवार के दिन मनाया जाएगा और हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा पर कौन-से 4 काम करने पर पापों से मुक्ति पाएं-
गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
गंगा दशहरा के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पितरों का तर्पण जरूर करें। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्रापत होती है।
गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों में जरूरत की चीजें देने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन दीप दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।
गंगा दशहरा के दिन स्नान करने के बाद जरूरतमंद या किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं। ऐसा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
गंगा दशहरा पर ये 4 काम करने पर पापों से मुक्ति पाएं । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM