आने वाली 5 जून 2025 को पूरे भारतवर्ष में गंगा दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में शिवलिंग पर ये 6 पवित्र चीजें अर्पित करने से महादेव का आशीर्वाद मिल सकता है।
प्रभु शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। ऐसे में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर इसे अर्पित करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर काले तिल को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुरी नजर और ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है।
गंगाजल को शिवलिंग पर अर्पित करने पर पापों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शिवलिंग पर शहद और गुड़ का अभिषेक करने से समृद्धि आ सकती है।
शिवलिंग पर सफेद चंदन को अर्पित करना शुभ होता है। इससे आपको शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
भस्म भगवान शिव जी को अत्यंत प्रिय है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com