Ganpath Collection: टाइगर-कृति की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल


By Sahil21, Oct 2023 10:37 AMnaidunia.com

गणपत फिल्म

टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट फिल्म ‘गणपत’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी की वजह से अभिनेता सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं।

कृति सेनन

टाइगर के साथ फिल्म में कृति सेनन भी लीड रोल की भूमिका में है। 20 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा है। बिग बी की लुक ने लोगों का दिल भी लुट लिया है।

फिल्म का बजट

टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'गणपत' का बजट 200 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर-कृति की जोड़ी को लोगों का प्यार जरूर मिला है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है।

पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'गणपत' फिल्म ने भारत में पहले दिन केवल 3.50 करोड़ की कमाई की है। संभावना है कि यह आंकड़ा वीकेंड पर बढ़ सकता है।

कृति-टाइगर की जोड़ी

कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ 9 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों को फिल्म हीरोपंती में साथ देखा गया था, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला था।

ओटीटी रिलीज

सिनेमाघरों के बाद डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म गणपत ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत के पॉपुलर टॉप 6 स्टेंडअप कॉमेडियन