कुछ लोग जिंदगी भर कर्ज के बोझ से परेशान रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कर्ज उतारने के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं।
यदि आप कर्ज को उतारना चाहते हैं तो पर्स में लहसुन की कली रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।
जमीन में गाड़ दें पैसों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए एक लाल कपड़े में लहसुन की दो कलियां बांधकर पोटली बना लें। इसके बाद पोटली को घर की जमीन के नीचे दबाकर रख दें।
व्यापार में होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनी शॉप या फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर लहसुन बांध दें। इसके लिए लाल कपड़े में लहसुन की पांच कली डालकर बांधें।
यदि आपकी घर की सुख-समृद्धि पर किसी की बुरी नजर लग गई है तो इसके लिए लहसुन की सात कलियों को डंडी पर बांधकर घर की छत पर रख दें।
घर की सुख-शांति के लिए शनिवार या मंगलवार के दिन सरसों के दाने और साबुत मिर्च को लहसुन की कली के साथ जला दें।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नकारात्मकता की वजह से भी कुछ लोग कर्ज से परेशान रहते हैं। इसके लिए घर के चारों कोनों में लहसुन की एक-एक कली रखें।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।
लहसुन से कर्ज उतारने के उपायों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ