लहसुन की चाय इन बीमारियों को करती है दूर


By Sahil14, Oct 2023 05:23 PMnaidunia.com

लहसुन

सभी की किचन में लहसुन मौजूद होता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल सब्जी और चटनी बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, लहसुन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

लहसुन की चाय

अदर की तरह ही लहसुन की चाय भी बनाकर पी सकते हैं। लहसुन की चाय पीने से शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचाया जा सकता है।

लहसुन के पौष्टिक गुण

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल से लेकर एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से दर्द, सूजन और बुखार जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है।

बॉडी होगी डिटॉक्स

लहसुन की चाय पीने से लिवर, किडनी समेत शरीर के अन्य अंगों में जमी गंदगी साफ होती है। इस चाय को पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

सर्दी-खांसी से छुटकारा

लहसुन की चाय में मौजूद पोषक तत्व शरीर को सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा यह चाय रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के लक्षणों को रोकने का काम भी करती है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी लहसुन की चाय पीनी चाहिए। इसमें मिलने वाले एंजाइम पाचन तंत्र को बूस्ट करने का काम भी करते हैं।

वेट लॉस होगा

वजन कम करने के लिए भी लहसुन की चाय को पी सकते हैं। यह वजन कम करने के साथ ही बॉडी तत्वों को भी बूस्ट करती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जवानी के दिनों में ही बूढ़ा हो सकता है दिमाग, तुरंत बदलें ये आदतें