लहसुन का सेवन सब्जी में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि यह काफी गुणकारी होता है। आइए जानते है कि कैसे लहसुन खाने से शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
लहसुन में आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फ़ंगल, और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
ब्लड शुगर, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल तीनों ही लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं है। इन तीनों समस्याओं में सही खानपान का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है, तो लहसुन का सेवन करें। लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ता नहीं है। यह शुगर को कंट्रोल करता है।
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, तो उनको भी डाइट में लहसुन को शामिल करें। लहसुन खाने से बीपी हाई नहीं होता है।
इन दिनों कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसको कंट्रोल करने के लिए डाइट में लहसुन को शामिल कर सकते है।
लहसुन को खाने के लिए रोजाना खाली पेट 1-2 लहसुन की कली को छीलकर 1 गिलास पानी के साथ लें। ऐसा नियमित रूप से करें।