गरुड़ पुराण में मोक्ष प्राप्ति के अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर बुरे कर्मों के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।
गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए भी गंगा नदी में स्नान किया जाता है।
शास्त्रों में दान का खास महत्व बताया गया है। अन्न दान करने वालों को पुण्य की प्राप्ति होती है और बुरे कर्मों का प्रभाव भी कम हो जाता है।
मोक्ष प्राप्ति के लिए राम-नाम के जाप को उपयुक्त माना जाता है। बुजुर्गों को राम-नाम का जाप करने की सलाह ज्यादा दी जाती है।
मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की भक्ति करना शुरू कर दें। मान्यता है कि विष्णु जी के आशीर्वाद के बाद व्यक्ति को मृत्यु के बाद कम यातनाओं को झेलना पड़ता है।
अगर आपको मोक्ष प्राप्त करना है तो पापों का प्रायश्चित करना जरूरी है। बुरे कर्मों को सुधारने के लिए दान-पुण्य आप कर सकते हैं।
ईश्वर का ध्यान करने से बुरे कर्मों के प्रभाव कम झेलने पड़ते हैं। इसके अलावा, मेंटल हेल्थ के लिए भी ध्यान करना फायदेमंद माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि गरुड़ पुराण में मोक्ष प्राप्ति के लिए किन उपायों का उल्लेख मिलता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva