हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक माना गया है। इसमें जीवन से लेकर मृत्यु के बाद की कुछ रोचक बातों का जिक्र मिलता है।
महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। इस वजह से घर के बड़े बुजुर्ग अपने बच्चों के लिए सर्वगुण संपन्न लड़कियों को चुनते हैं।
ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी पत्नी के रूप में निर्गुणी महिला घर में आ जाती है तो आपके जीवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गरुड़ पुराण में भाग्यशाली पत्नी के कुछ गुण बताए गए हैं। शादी करने से पहले आपको इन गुणों के बारे में एक बार जरूर जान लेना चाहिए।
गरुड़ पुराण के अनुसार, घर में ऐसी महिलाओं को लेकर आना शुभ होता है, जो पूरे घर को साफ रखें। बता दें कि साफ जगह पर ही माता लक्ष्मी वास करती हैं।
अतिथि को भगवान का रूप माना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी पत्नी निस्वार्थ भाव से सभी मेहमानों और रिश्तेदारों का सम्मान करें।
महिलाओं का सबसे अच्छा गुण कम संसाधनों में घर का पूरा खर्च चलाने का होता है। इस वजह से परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।
गरुड़ पुराण में पत्नी का एक गुण यह भी बताया गया है कि वह अपने पति का साथ हमेशा दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की खुशियां कभी कम नहीं होती हैं।