Garuda Purana: मरने से पहले ही तय हो जाता है अगला जन्‍म


By Sahil03, Oct 2023 01:09 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथो में से एक गरुड़ पुराण को माना जाता है। इसमें व्यक्ति के जीवन से लेकर मृत्यु और अगले जन्म की जानकारी दी गई है।

मृत्यु सत्य है

यह सच है कि जिसका जन्म हुआ है एक दिन उसकी मृत्यु भी निश्चित है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि मरने के बाद पुनर्जन्म भी होता है।

पुनर्जन्म

गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि व्यक्ति का अगला जन्म भी उसकी मृत्यु से पहले ही निर्धारित हो जाता है। आइए जान लेते हैं कि आपका पुनर्जन्म किस रूप में होगा।

कर्मों के आधार पर जन्म

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मनुष्य योनि में हमारा जन्म किसी कर्मों के आधार पर होता है। इतना ही नहीं, अगला जन्म भी कर्मों के आधार पर ही होगा।

धर्म का अपमान करना

कुछ लोग धर्म का अपमान कर देते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, भगवान के प्रति आस्था न रखने वाले नास्तिक कहलाता है। इनका अगला जन्म कुत्ते के रूप में होता है।

दोस्तों को धोखा देने वाले

दोस्ती के रिश्ते को सबसे खूबसूरत माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग अपने ही दोस्तों को धोखा देते हैं। गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि ऐसे लोगों का अगला जन्म गिद्ध के रूप में होता है।

मूर्ख बनाने वाले लोग

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग दूसरों को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों का अगला जन्म उल्लू के रूप में होता है।

गालियां देने वाले लोग

धार्मिक मान्यता है कि हमारे कंठ में मां सरस्वती वास करती हैं। इस वजह से गाली-गलौज नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसे लोगों का अगला जन्म बकरे के रूप में होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Zodiac Sign: भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं ये 5 राशि वाले