गरुड़ पुराण की ये बातें जानकर नहीं कर पाएंगे गलत काम


By Sahil10, May 2024 02:31 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण की बातें

सुखी जीवन जीने के कुछ नियम गरुड़ पुराण में बताए गए हैं। इन बातों के पीछे की वजह जानकर आप भी गलत काम करने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।

सुबह देर से उठने की आदत

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि सुबह देर से उठने की आदत गलत होती है। इसकी वजह से शरीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है और मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करती हैं।

स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान

व्यक्ति को कभी भी अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को मानसिक या शारीरिक तौर पर नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसा करने वालों को जिंदगी में कभी भी सुख नहीं मिलता है।

श्मशान घाट में यह गलती न करें

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति को श्मशान घाट में चिता को अग्नि देते हुए उससे दूर हो जाना चाहिए। दरअसल, मुर्दे के शरीर से निकलने वाला धुआ शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

किसी को धोखा न दें

गरुड़ पुराण के मुताबिक, किसी के साथ भी विश्वासघात नहीं करना चाहिए। इसे पाप की श्रेणी में शामिल किया जाता है और ऐसा करने वाले को नर्क भोगना पड़ता है।

कंजूसी का दिखावा करना

धनवान होने के बाद भी आर्थिक तौर पर कंजूसी का दिखावा करने की आदत गलत होती है। इस तरह का व्यवहार करने वालों से धन की देवी नाराज रहती हैं।

बांसी मांस खाना

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि बांसी मांस को जहर के समान माना जाता है। इसका सेवन करने वाले की उम्र घटती है। यही कारण है कि ऐसा करने की मनाही की जाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और समान्य मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

गरुड़ पुराण में कुछ कार्यों को करने की मनाही है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जल्द लखपति बनने के लिए कौन से उपाय आजमाएं?