हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें जीवन से लेकर मृत्यु तक की कुछ जरूरी बातों के बारे में बताया गया है।
भोजन का प्रभाव हमारे शरीर के साथ मस्तिष्क पर भी पड़ता है। इस वजह से नकारात्मक जगह या सोच से बनाए गए खाने को नहीं खाना चाहिए।
गरुड़ पुराण में जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को किन जगहों पर भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप भी पाप के भागीदार बन जाएंगे।
चोर या अपराधी के घर खाना नहीं खाना चाहिए। गरुड़ पुराण के मुताबिक, गलत तरीके से कमाए गए धन से बनाए गए खाने को ग्रहण करने से उस व्यक्ति के पापों का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आप किसी क्रोध करने वाले व्यक्ति के घर जाकर खाना खाते हैं तो उसके घर के नकारात्मक माहौल का प्रभाव आप पर पड़ सकता है।
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि ऐसे लोगों के घर जाकर भी खाना नहीं खाना चाहिए, जो नशे के कारोबार से जुड़े होते हैं।
हिंदू धर्म में किन्नरों को दान देने का विशेष महत्व होता है। हालांकि, उनके घर भोजन करना या कुछ भी खाना अच्छा नहीं माना जाता है।
आपको ऐसी जगह खाना खाने से भी बचना चाहिए, जहां गंदगी हो या किसी प्रकार के संक्रमण के फैलने का डर बना हो।