अब जब नववर्ष 2023 शुरू हो चुका है तो यह जानना आवश्यक है कि नए साल में किन कर्मों से व्यक्ति को लाभ मिलेगा और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा दान-धर्म में समर्पित करना चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, उनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
जो लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं उनके घर मां लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं।जिनका व्यवहार महिलाओं के प्रति बुरा और गुणहीन रहता है, मां लक्ष्मी उनके घर की चौखट पर आकर भी वापस चली जाती हैं।
जिस घर में अनैतिक रूप से धन आता है, वहां भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इन पैसों से कुछ समय तक ही लोभ को शांत किया जा सकता है। लेकिन लम्बे समय के लिए इसके कारण समस्याएं ही उत्पन्न होती हैं।
जो व्यक्ति अपने बड़ों का सम्मान व आदर नही करता है और उन्हें दुःख पहुंचाता है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी कदम भी नहीं रखती हैं। साथ ही ऐसे घर में धन की समस्या सदैव बनी रहती है।