Garuda Purana: ऐसे लोगों पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी


By Sahil07, Aug 2023 06:26 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें व्यक्ति के जीवन से मृत्यु तक के सफर की कुछ रोचक बातों के बारे में बताया गया है।

भरोसा न करें

गरुड़ पुराण में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि किन लोगों पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। साथ ही, किन से शत्रुता करना आपको भारी पड़ सकता है।

नौकर

गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि आपके घर में काम करने वाले नौकर पर कभी भी आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

धोखा देने वाले व्यक्ति

आपको ऐसे व्यक्ति पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए, जो आपको पहले धोखा दे चुके हैं। व्यक्ति की अच्छे से परख किए बगैर उस पर भरोसा न करें।

सांप और आग

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि सांप और आग पर भी भरोसा करना सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है।

बुरे चरित्र वाले लोग

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि बुरे चरित्र वाले लोगों से दुश्मनी और दोस्ती दोनों ही अच्छी नहीं है। ऐसे लोगों से बचना ही अच्छा होता है।

बुद्धिमान व्यक्ति

ऐसे व्यक्ति से भी शत्रुता नहीं करनी चाहिए, जो आपसे ज्यादा बुद्धिमान और ताकतवर है। ऐसे लोग आपके सही समय पर काम आ सकते हैं।

मित्रों और संबंधियों से शत्रुता

गरुड़ पुराण की मानें तो आपको कभी भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, ये लोग ही आपकी खराब समय में मदद करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेस्ट फ्रेंड होते हैं इन राशियों के लोग