आपका अगला जन्म किस रूप में होगा? जानें


By Prakhar Pandey08, Aug 2023 02:01 PMnaidunia.com

इंसान का अगला जन्म

गरुड़ पुराण में बताए गए चीजों के मुताबिक मनुष्य का अगला जन्म उनके अच्छे और बुरे कर्मों पर निर्भर करता है कि वह कौन-सा रूप लेगा।

नरक मिलना

जो इंसान पूरी जिंदगी बुरे कर्म करता है उसे नरक मिलता है। उसका अगला जन्म कुयोनि के रूप में होता है ऐसे में आइए और चीजों के बारे में जानते हैं।

धोखा देने वाला उल्लू

गरुड़ पुराण के मुताबिक जो व्यक्ति दूसरे को धोखा देता है उसका जन्म उल्लू के रूप में होता है। इसलिए इंसान को किसी को धोखा नहीं देना चाहिए।

कसाई बनते हैं पशु-पक्षी

जो इंसान अपने जीवन में जानवरों को काटते हैं उनका जन्म एक मांस खाने वाले पशु और पक्षियों के रूप में होते हैं। एक इंसान होने के नाते ऐसा नहीं करना चाहिए।

मां-बाप को धोखा देने वाला

जो व्यक्ति अपने जीवन में मां-बाप को धोखा देता है वो अगले जन्म में मां के गर्भ में ही मृत्यु हो जाती है। कभी अपने माता-पिता को धोखा नहीं देना चाहिए।

स्त्री शोषण करने वाला

जो इंसान अपने जीवन में स्त्रियों का शोषण करते हैं उन्हें अगले जन्म में कुष्ठरोग का शिकार होना पड़ता है और उन्हें बहुत कष्ट का सामना करना पड़ता है।

गौ हत्या करने वाला चांडाल

कभी भी इंसान को अपनी जिंदगी में गौ हत्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करना पाप से कम नहीं होता और अगले जन्म में उन्हें चांडाल का रूप लेना पड़ता है। .

ना करें ऐसे गलती

इंसान को कभी किसी की हत्या, शोषण और जुर्म जैसा काम नहीं करना चाहिए। गरुड़पुराण के मुताबिक ऐसा करने वाला इंसान कभी सफल नहीं होता।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

संकट की घड़ी में रक्षा करेंगे हनुमान जी के ये 6 पावरफुल मंत्र