हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इसमें भगवान विष्णु ने बताया है कि एक व्यक्ति को अपने जीवन में कैसे कार्य करने चाहिए।
इस जन्म में किए गए कर्मों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि उसे अगले जन्म में किस प्रकार के जीव के रूप में जन्म होगा।
जो व्यक्ति महिलाओं का शोषण करता है या उनसे दुर्व्यवहार करता है, वह अगले जन्म में भयानक रोगों पीड़ित हो जाता है। वहीं जो गुरु की पत्नी से दुराचार करता है उसे कुष्ट रोग का सामना करना पड़ता है।
छल-कपट करने वाला व्यक्ति या धोखा देने वाले व्यक्ति को अगले जन्म में उल्लू के रूप में जन्म मिलता है। साथ ही झूठी गवाही देने वाला व्यक्ति अगले जन्म में अंधा पैदा होता है।
जो व्यक्ति किसी गाय की हत्या करता है, वह नरक की यातनाओं को भोगने के बाद अगले जन्म में मुर्ख और कुबड़ा जन्म लेता है। वहीं शौख के लिए जानवरों का शिकार करने वाला अगले जन्म में बकरे के रूप में पैदा होता है