Garuda Purana: इन अच्छे कर्मों का पूरे जीवन मिलता है फल


By Sahil09, Sep 2023 12:53 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण ग्रंथों में एक माना जाता है। इसमें जीवन से जुड़ी कई रोचक और काम की जानकारी भी दी गई है।

अच्छे कर्म

गरुड़ पुराण में कुछ अच्छे कर्मों का जिक्र किया गया है, जिनका फायदा व्यक्ति को पूरी उम्र मिलता है। बाद में उनकी अगली पीढ़ी को भी इन कर्मों का पुण्य मिलता है।

धार्मिक ग्रंथ

धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान व्यक्ति के जीवन को सरल बना देता है। गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि जो व्यक्ति धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान हासिल करता है, उनका जीवन खुशहाल रहता है।

भगवान को भोग लगाना

गरुड़ पुराण के मुताबिक, घर में भोजन बनाने के बाद भगवान को सबसे पहले भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में देवता हमेशा वास करते हैं।

कुल देवता

ज्यादातर लोग भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन अपने कुल देवता की पूजा करना भी जरूरी होता है। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सात पीढ़ियों का कल्याण होता है।

कुल देवता

ज्यादातर लोग भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन अपने कुल देवता की पूजा करना भी जरूरी होता है। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सात पीढ़ियों का कल्याण होता है।

दान करना बेहद शुभ

हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व माना गया है। वहीं, गरुड़ पुराण में जिक्र है कि दान का फल व्यक्ति की सात पीढ़ियों को मिलता है।

पेड़-पौधे लगाएं

गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि व्यक्ति को पेड़-पौधे जरूर लगाने चाहिए। आपके लगाए पेड़-पौधों की छाया का लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।

गंगा स्नान करें

गंगा को बेहद पवित्र माना जाता है। गरुड़ पुराण में इसे लेकर कहा गया है कि गंगा स्नान से व्यक्ति के पूरे जीवन के पाप धुल जाते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हल्दी के पानी के ये टोटका नहीं आने देगा पैसों की तंगी