गायत्री मंत्र का जाप करने के फायदे


By Prakhar Pandey2023-03-25, 11:10 ISTnaidunia.com

मंत्र

गायत्री मंत्र के जप को हिंदू शास्त्रों में काफी महत्व दिया गया हैं। कहते हैं कि इसके जाप से इंसान का क्रोध शांत होता हैं साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं।

गायत्री मंत्र

'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।'

अर्थ

इस मंत्र का अर्थ हैं कि हम पृथ्वीलोक,भुवर्लोक और स्वर्लोक में व्याप्त उस संसार रचयिता प्रकाश में परमात्मा के तेज का ध्यान करते हैं। हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की तरफ चलने के लिए परमात्मा का तेज प्रेरित

108 बार जाप

इस मंत्र को रोजाना 108 बार जपने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की विद्या आसानी से प्राप्त होती हैं और उसका पढ़ाई में मन लगता हैं। विद्यार्थी को इस मंत्र के जाप से एक बार पढ़ा हुआ सब याद हो जाता हैं।

कब करें जाप?

गायत्री मंत्र का 3 बार जाप करना चाहिए, सबसे पहले सूर्योदय से पहले, दूसरा दोपहर में और तीसरे सूर्यास्त से पहले करना चाहिए।

फल

इस मंत्र के जप से दरिद्रता का नाश होता है, दुख खत्म होता हैं और संतान की प्राप्ति होती हैं। इसके नियमित जाप से जातक की त्वचा में स्वता: चमक आने लगती हैं।

सकारात्मक ऊर्जा

गायत्री मंत्र का जाप करने वाले जातक के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। इस मंत्र को सर्वश्रेष्ठ में गिना जाता हैं। पाप, भय दोष समेत तमाम नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

गलत शक्तियों का नाश

इस मंत्र में इतनी ऊर्जा हैं कि सिर्फ इसके नियमित रूप से रोजाना 3 बार जाप भर से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

तरक्की के लिए घर की इस दिशा में रखें ये चीजें