मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा ये रत्न, जानें कब करें धारण


By Prakhar Pandey28, Jan 2024 10:04 AMnaidunia.com

रत्नों का महत्व

जीवन में रत्नों का खास महत्व होता है। रत्न पहनने से जीवन की कई परेशानियां भी टल सकती है। आइए जानते है मकर राशि वालों के लिए कौन-सा रत्न शुभ होता है?

स्वामी ग्रह

शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह है। मकर राशि के जातकों पर सबसे अधिक भरोसा किया जा सकता है। इस राशि के जातक बेहद वफादार होते है। इस राशि के जातक जीवन में सफलता के लिए काफी मेहनत करते है।

नीलम रत्न

अगर मकर राशि वाले धन की परेशानी झेल रहे है तो वह नीलम रत्न भी पहन सकते है। यह रत्न धन और समृद्धि को अपनी ओर खींचता है।

मानसिक और आर्थिक मजबूती

मकर राशि वाले इस दौरान आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। इसे धारण करने से अंदर की एकाग्रता बढ़ेगी।

गार्नेट रत्न

गार्नेट रत्न मकर राशि के जातकों के लिए बेहद भाग्यशाली माना जाता है। अगर मकर राशि के जातकों में अपने लक्ष्य के लिए जुनून की कमी है तो आप इसे पहन सकते है।

इच्छा शक्ति को बढ़ावा

इस रत्न को धारण करने से जातक के भीतर जुनून, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प लेकर आएगा। यह आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत कर देगा। यह रत्न लक्ष्य के बीच में आ रही रुकावटों को दूर करेगा।

किस उंगली में पहने?

मकर राशि वाले अगर नीलम रत्न धारण करते है तो सोने की अंगूठी में पहने। इसे शनिवार के दिन मध्यमा उंगली में धारण करें।

अनामिका उंगली

अगर मकर राशि के जातक गार्नेट रत्न धारण करने वाले है तो रविवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में अनामिका उंगली में पहने। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पीपल के नीचे क्यों रखा जाता है दीपक?