सपने में मोती और नीलम जैसे रत्न को देखने से क्या होता है?


By Sahil08, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

सपने में रत्नों को देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में नजर आने वाले रत्नों का अलग-अलग मतलब निकलता है। कुछ रत्न से जुड़ा सपना देखना शुभ होता है तो कुछ का स्वप्न में दिखना अशुभ होता है।

सपने में हीरा देखना

रात को सपने में हीरा नजर आ रहा है तो खुश हो जाएं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह एक शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

सपने में नीलम देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में नीलम रत्न को देखना भी शुभ होता है। इस तरह का सपना बताता है कि आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शनि बरसाएंगे कृपा

सपने में नीलम रत्न को देखने का एक अर्थ होता है कि आपके ऊपर शनिदेव मेहरबान हैं। शनि की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम पूरे हो जाएंगे।

सपने में मोती रत्न दिखना

रात के समय सपने में मोती रत्न का दिखना भी शुभ माना जाता है। दरअसल, यह सपना बताता है कि आपके जीवन में खुशहाली बढ़ने वाली है।

समृद्धि बढ़ेगी

सपने में मोती का दिखना सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। इस रत्न को सपने में देखने से पता चलता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

सपने में पुखराज देखना

अगर आपको सपने में पुखराज रत्न नजर आ रहा है तो यह एक बुरा संकेत है। इससे पता चलता है कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने जाना कि सपने में किस रत्न को देखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह उठने के बाद ये काम करेंगे तो धन का होगा नाश