घी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं माना जाता है। घी खाने से शरीर को कई फायदेमंद मिलते हैं।
घी पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-3, फैटी एसिड और विटामिन ए, और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए रामबाण होते हैं।
घी में इतने सारे पोषक तत्व होने के बाद भी इसका सेवन कुछ समस्याओं में नहीं करना चाहिए, वरना आपकी समस्याओं को और बढ़ा सकता है।
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं होती है, तो भूलकर भी घी का सेवन न करें। घी का सेवन पेट की परेशानी को और बढ़ा सकता है।
अक्सर मौसम बदलने के कारण बुखार होता है। ऐसी स्थिति में भी घी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान घी खाने से परहेज करना चाहिए। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन काफी बढ़ जाता है, तो फिर घी बिल्कुल न खाएं।
अगर आपको लिवर संबंधित किसी भी तरह की समस्या है, तो घी के सेवन से परहेज करें। घी का सेवन समस्या को बढ़ा सकता है।