फैटी लिवर के मरीज देसी काढ़ा का सेवन करके आसानी से इसे कम कर सकते हैं। आइए इस एक देसी काढ़ा बनाने की विधि को जानते हैं।
यह लिवर से जुड़ी हुई एक समस्या है। लिवर में अतिरिक्त फैट जमने लगता है, जिससे लिवर सही से कार्य नहीं कर पाता है, जिसे फैटी लिवर के नाम से जाना जाता है।
लिवर फैटी लिवर गलत चीजों को खाने से होता है। इसे कम करने में अच्छी डाइट फायदेमंद होती है। साथ ही, आप देसी काढ़ा पी सकते हैं।
गिलोय, हल्दी और अदरक की मदद से घर में कुछ ही मिनटों में काढ़ा तैयार करके पिएं। इसका काढ़ा फैट को लिवर से कम कर सकता है।
काढ़ा बनाने के लिए 1 इंच कद्दूकस अदरक, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 2 इंच कद्दूकस गिलोय या उसका पाउडर लें।
एक पैन में पानी डालें और उसमें अदरक, हल्दी और गिलोय डालकर उसे 5-7 मिनट तक पकाएं। जब तक पानी का रंग न बदल जाएं।
काढ़ा तैयार होने के बाद उसे छानें और हल्दी ठंडा करके नियमित रूप से सेवन करें। इस काढ़ा को पीने से लिवर का फैट और सूजन कम होने लगता है।