Fatty Liver के लिए अमृत है यह देसी चाय


By Ram Janam Chauhan14, Feb 2025 06:24 PMnaidunia.com

लोगों में बढ़ते हुए गलत खानपान की आदत के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में रोजाना इस चाय का सेवन करना किसी अमृत से कम नहीं है-

फैटी लिवर के लिए चाय

यह चाय कई पोषक तत्वों,एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुणों से भरपूर है, जो फैटी लिवर की समस्या को कम करने में कारगर है।

हल्दी और अदरक की चाय पिएं

अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इस चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में फैट को जमा होने से रोकने में कारगर है।

सूजन कम करें

कई बार फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में सूजन हो सकती है। ऐसे में इस चाय के सेवन से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

अदरक और हल्दी की चाय कैसे बनाएं?

हल्दी और अदरक की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी, अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर उबालें।

अदरक और हल्दी की चाय कब पिएं

अदरक और हल्दी की चाय पीने के लिए सुबह का समय सेबसे अच्छा है। ध्यान रखें खाली पेट पीने से ज्यादा लाभ मिल सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको अदरक और हल्दी की चाय से किसी तरह की समस्या या परेशानी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

इन 4 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह 1 हरा पत्ता