अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कुछ लड़कियां स्वभाव से शांत होती हैं। इस मूलांक की लड़कियों में कई अन्य कमाल की खूबियां भी पाई जाती हैं।
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 की लड़कियों को शांत, गंभीर स्वभाव की माना जाता है। ऐसी लड़कियां हर परिस्थिति में शांत रहने की कोशिश करती हैं।
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 की लड़कियों को क्रोध भी कम आता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह मूलांक 8 के स्वामी होते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक की लड़कियां अंतर्मुखी स्वभाव की होती हैं।
मूलांक 8 की लड़कियों को करियर में धीरे-धीरे सफलता मिलती हैं। इन्हें तरक्की के लिए थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ता है।
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 8 की लड़कियों को कार्य में अक्सर रुकावट आती है, लेकिन यह परेशानियों से कभी भी घबराती नहीं हैं।
मूलांक 8 की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, संघर्ष के बाद बी ये अच्छी शिक्षा प्राप्त करती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां फिजूलखर्ची बिल्कुल भी नहीं करती हैं। इसके अलावा, उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।
यहां हमने जाना कि किस मूलांक की लड़कियों का स्वभाव शांत होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ